Story Mania Logo
    • एडवांस सर्च
  • गेस्ट
    • लॉग इन करें
    • रजिस्टर
    • दिन मोड
ishita Jain Cover Image
User Image
आवरण स्थिति बदलने के लिए खींचें
ishita Jain Profile Picture
ishita Jain
  • समय
  • निम्नलिखित
  • समर्थक
  • तस्वीरें
  • वीडियो
ishita Jain profile picture
ishita Jain
4 में

भारत के उत्तर दिशा में एक सुंदर सा पहाड़ी राज्य हिमाचल है। उसी की राजधानी शिमला है। उसी शहर के एक कोने में एक छोटा सा घर है, जो दिखने में बहुत ही खूबसूरत लग रहा है, क्योंकि वह घर चारों तरफ़ से पहाड़ियों और हरे-भरे पेड़ों से ढका हुआ है।

उस घर के अंदर एक छोटी सी लॉबी है। लॉबी के एक साइड में छोटा सा सोफ़ा और कुर्सियाँ रखी हुई हैं, जिनके आगे शीशे की बनी एक टेबल रखी है।

लॉबी के हर एक कोने में सुंदर से पॉट्स रखे हुए हैं, जिनमें रंग-बिरंगे फूल लगे हैं, जिससे पूरा माहौल और भी आकर्षक लग रहा है। सोफ़े के ऊपर दीवार पर एक बड़ी और खूबसूरत सी सीनरी की तस्वीर लगी हुई है।

खूबसूरत फूलों से सजे पॉट्स और दीवार पर लगी सीनरी की तस्वीर की वजह से यह छोटी सी लॉबी बहुत ही सुंदर और आकर्षक लग रही है। लॉबी के एक कोने में एक छोटी सी, साफ-सुथरी ओपन किचन है। उसके बगल में दो कमरे हैं और फिर उनके पास एक सीढ़ी है, जो ऊपर छत की तरफ़ जाती है।

उन्हीं कमरों में से एक कमरे में सांवली रंगत, तीखे नयन-नक्श और दिखने में सादगी भरी एक लड़की, कमरे में रखी ड्रेसिंग टेबल के सामने दुल्हन के लाल रंग के जोड़े में बैठी हुई है।

उसके चेहरे पर एक हल्की सी चहक है। उसके बगल में एक लड़की खड़ी होकर उसका मेकअप कर रही है।कुछ देर बाद, मेकअप और ज्वैलरी पहनाने के बाद वह लड़की कहती है—

“वियाना मैडम, आज आप दुल्हन के जोड़े में बहुत ही खूबसूरत और प्यारी लग रही हैं। सच में, आज अमिश साहब आपको देखेंगे तो आपको देखकर घायल हो जाएँगे।”
वियाना उसकी बात सुनकर एक प्यारी सी मुस्कान के साथ कहती है—

“थैंक्स, शिवानी! आज तुमने अपनी अच्छी मेकअप आर्ट स्किल से मेरे ख़ास दिन को और भी खास बना दिया।”
इतना कहकर वह हल्के से मुस्कुरा देती है।

शिवानी भी मुस्कुराते हुए कहती है, “थैंक्स।”

तभी वियाना के मोबाइल पर कॉल आ जाता है, जिससे फोन की रिंगटोन बजने लगती है।उसका फोन ड्रेसिंग टेबल पर रखा होता है। वह फोन उठाकर स्क्रीन पर आ रहे नाम और नंबर को देखती है और उसके चेहरे पर एक बड़ी सी, शर्म भरी मुस्कान आ जाती है।
“हैलो! माय डियर लव, मिस्टर अमिश खुराना। कहिए, आपने क्यों फोन किया है?”

दूसरी तरफ़ से एक हैंडसम सा लड़का, अमिश, मुस्कराते हुए कहता है—

“हैलो! माय डियर, होने वाली फेमस मॉडल वियाना सचदेवा। मैंने यह पूछने के लिए फोन किया है कि क्या तुम मिसेज़ खुराना बनने के लिए तैयार हो गई हो या नहीं। हम तुम्हें अपने दिल की रानी बनाने के लिए बहुत बेसब्री से इंतज़ार कर रहे हैं।”

वियाना उसकी प्यार भरी बात सुनकर चेहरे पर प्यारी सी मुस्कान बिखेरते हुए कहती है—
“जी मिस्टर खुराना, हम अपने दिल के प्रिंस चार्मिंग के लिए पूरी तरह तैयार हैं। और आप, आप तैयार हुए या नहीं?”
अमिश उसकी बात सुनकर मुस्कराते हुए, रोमांटिक अंदाज़ में कहता है—

“जी हाँ, हम अपनी दिल की राजकुमारी, मिस वियाना सचदेवा को मिसेज़ वियाना अमिश खुराना बनाने के लिए बेकरार हैं।”

फिर वह आगे कहता है—
“तो मैं और मम्मी-पापा राधा-कृष्ण मंदिर के लिए निकल रहे हैं। वह मंदिर हमारे घर से सिर्फ़ पाँच मिनट की दूरी पर है। तुम भी अपनी मामा, मामी और अपनी बहन पिहू के साथ वहाँ पहुँच जाना।”यह कहकर वह मुस्कुरा देता है।

वियाना मुस्कराते हुए कहती है—
“अमिश जी, मैंने मामा, मामी और पिहू को पहले ही फोन कर दिया है। वे घर से सीधे मंदिर पहुँच जाएँगे। मेरी आज एक छोटी सी ऐड शूटिंग थी, तो मैं लोकेशन से ही पूरी तरह तैयार होकर मंदिर के लिए निकल जाऊँगी। यहाँ से मंदिर का रास्ता सिर्फ़ बीस मिनट का है, तो मैं अभी निकल रही हूँ।”

अमिश उसकी बात सुनकर मुस्कराते हुए कहता है—
“ठीक है, माय लव। जल्दी आओ, हम तुम्हें दुल्हन के रूप में देखने के लिए बेकरार हैं।”

वियाना शर्म भरी मुस्कान के साथ कहती है—
“आप फोन रखेंगे, तभी तो मैं निकल पाऊँगी।”
अमिश हँसते हुए कहता है—

“ठीक है, रखता हूँ फोन। जल्दी आओ, अब तुम्हें देखने के लिए बेताब हूँ।”

फिर दोनों एक-दूसरे को बाय कहते हैं और फोन रख देते हैं। शिवानी उसे अमिश के नाम से छेड़ती है, जिसकी वजह से वियाना शर्मा जाती है और उससे गले लग जाती है। शिवानी भी खुशी-खुशी उसे गले लगाकर हमेशा खुश रहने की दुआ देती है।

फिर शिवानी मुस्कराते हुए उसे ऑल द बेस्ट कहकर बाय बोलती है और वहाँ से चली जाती है।

शिवानी के जाने के बाद वियाना उस छोटे से घर को लॉक करती है और बाहर खड़े कैब ड्राइवर को देखती है, जो पहले से ही उसका इंतज़ार कर रहा होता है।

वह अपने लहंगे को संभालते हुए कैब के पास जाती है और पीछे वाली सीट पर बैठ जाती है।

इसके बाद वह कैब ड्राइवर को राधा-कृष्ण मंदिर की तरफ़ चलने को कहती है। ड्राइवर बताए गए रास्ते पर कैब को मंदिर की ओर बढ़ा देता है।

वियाना खुशी से चहकते हुए खिड़की से बाहर देखने लगती है।वह आज खुश हो भी क्यों न हो—आख़िर वह अपने सबसे अच्छे, हैंडसम दोस्त और अपने प्यार से शादी जो करने जा रही है।

शिमला की खूबसूरत सड़कों को कैब की खिड़की से देखते हुए वियाना खुशी से चहक रही होती है। उन सड़कों को देखते-देखते उसे अपनी और अमिश की पहली मुलाकात याद आ जाती है, जब दोनों को एक-दूसरे से प्यार हुआ था।

अमिश उसे एक खूबसूरत से रिज़ॉर्ट में ले गया था, जहाँ उसने उसे राजकुमारी की तरह खास महसूस करवाया था। वहीं उसने वियाना को एक सुंदर सी डायमंड रिंग पहनाकर अपने प्यार का इज़हार किया था।

और आज, कुछ ही देर में वह मंदिर में उससे शादी करके उसकी जीवनसंगिनी बनने वाली है। यह सब सोचते हुए वह अपनी उँगली में पहनी अमिश की प्रपोज़ल रिंग को देखती है, और उसके चेहरे पर एक प्यारी सी मुस्कान बिखर जाती है।

----

सो रीडर्स,

वियाना अपने होने वाले पति और अपने प्यार अमिश खुराना के बारे में सोच रही है। तब तक मैं आपको वियाना सचदेव के बारे में थोड़ा सा बताती हूँ।

वियाना सचदेव की उम्र 22 साल है। उसकी हाइट 5'7" है। वह सांवले रंग की है, उसके नयन-नक्श तीखे हैं और वह दिखने में सिंपल और ठीक ठाक है। वह पढ़ाई में होशियार है और हर काम में निपुण व टैलेंटेड है।

वियाना का सपना एक सफल मॉडल बनकर मॉडलिंग की दुनिया में पहचान बनाना है। वह अपनी स्किल्स, टैलेंट, ईमानदारी और आत्मविश्वास के दम पर मिस यूनिवर्स जैसे बड़े कंपटीशन में पार्टिसिपेट करके अपने देश को रिप्रेजेंट करना चाहती है और उस खिताब को जीतकर पूरी दुनिया में अपने देश का नाम रोशन करना उसका सबसे बड़ा सपना है।
वह दिल की बहुत साफ है।

जो उससे अच्छे और अपनेपन से पेश आता है, उसके लिए वह जान छिड़कती है। हर वर्ग के लोगों से अपनेपन से बात करना और जरूरतमंदों की मदद करना उसका स्वभाव है।

जैसे-जैसे कहानी आगे बढ़ेगी, वैसे-वैसे आपको वियाना के परिवार के बारे में, उसके होने वाले पति और उसके प्यार अमिश खुराना के बारे में और उसके परिवार के बारे में भी जानने को मिलेगा—कि वे कैसे हैं और उनकी जिंदगी कैसी है।


सो रीडर्स,
आज इस नई कहानी की शुरुआत हो चुकी है। आपको इस कहानी का पहला पार्ट कैसा लगा, यह आप अपने कॉमेंट और रेटिंग के ज़रिए ज़रूर बताइएगा और अगले भाग का इंतज़ार कीजिएगा।
बाय-बाय… 💙

पसंद करना
टिप्पणी
शेयर करना
ishita Jain profile picture
ishita Jain उसने प्रोफ़ाइल तस्वीर बदल दिया है
4 में

image
पसंद करना
टिप्पणी
शेयर करना
 और पोस्ट लोड करें
    जानकारी
  • 2 पदों

  • पुरुष
    और जानकारी
    एलबम 
    (0)
    निम्नलिखित 
    (6)
  • Simran Ansari
    Shayna choudhary
    Farheen Rajput
    Any Ansari
    Jahnavi Sharma
    Aman Aj
    समर्थक 
    (1)
  • Aman Aj

© {तारीख} Story Mania

भाषा

  • के बारे में
  • ब्लॉग
  • संपर्क करें
  • अधिक
    • गोपनीयता नीति
    • उपयोग की शर्तें
    • Delete Account
    • Contact Us
    • Shipping and Delivery Policy,
    • Cancellation and Refund
    • aaa
    • How To Publish A novel
    • About Us
    • Terms of Service
    • Story Mania's Privacy Policy

unfriend

क्या आप वाकई मित्रता समाप्त करना चाहते हैं?

इस प्रयोक्ता की जानकारी दें

महत्वपूर्ण!

क्या आप वाकई इस सदस्य को अपने परिवार से हटाना चाहते हैं?

आपने पोक किया है 1771428425485763

आपकी परिवार सूची में नया सदस्य सफलतापूर्वक जोड़ा गया!

अपना अवतार क्रॉप करें

avatar

© {तारीख} Story Mania

  • घर
  • के बारे में
  • संपर्क करें
  • गोपनीयता नीति
  • उपयोग की शर्तें
  • ब्लॉग
  • अधिक
    • Delete Account
    • Contact Us
    • Shipping and Delivery Policy,
    • Cancellation and Refund
    • aaa
    • How To Publish A novel
    • About Us
    • Terms of Service
    • Story Mania's Privacy Policy
  • भाषा

© {तारीख} Story Mania

  • घर
  • के बारे में
  • संपर्क करें
  • गोपनीयता नीति
  • उपयोग की शर्तें
  • ब्लॉग
  • अधिक
    • Delete Account
    • Contact Us
    • Shipping and Delivery Policy,
    • Cancellation and Refund
    • aaa
    • How To Publish A novel
    • About Us
    • Terms of Service
    • Story Mania's Privacy Policy
  • भाषा

टिप्पणी सफलतापूर्वक रिपोर्ट की गई।

पोस्ट को आपकी टाइमलाइन में सफलतापूर्वक जोड़ दिया गया था!

आप अपने 1000000 मित्रों की सीमा तक पहुंच गए हैं!

फ़ाइल आकार त्रुटि: फ़ाइल अनुमत सीमा (92 MB) से अधिक है और इसे अपलोड नहीं किया जा सकता है।

आपका वीडियो संसाधित किया जा रहा है, जब यह देखने के लिए तैयार होगा तो हम आपको बताएंगे।

फ़ाइल अपलोड करने में असमर्थ: यह फ़ाइल प्रकार समर्थित नहीं है।

हमने आपके द्वारा अपलोड की गई छवि पर कुछ वयस्क सामग्री का पता लगाया है, इसलिए हमने आपकी अपलोड प्रक्रिया को अस्वीकार कर दिया है।

पोस्ट को ग्रुप में शेयर करें

पेज पर शेयर करें

उपयोगकर्ता को साझा करें

आपकी पोस्ट सबमिट कर दी गई थी, हम जल्द ही आपकी सामग्री की समीक्षा करेंगे.

छवियों, वीडियो और ऑडियो फ़ाइलों को अपलोड करने के लिए, आपको प्रो सदस्य में अपग्रेड करना होगा। प्रो में अपग्रेड

ऑफ़र संपादित करें

0%

टियर जोड़ें








एक छवि चुनें
अपना स्तर हटाएं
क्या आप वाकई इस स्तर को हटाना चाहते हैं?

समीक्षा

वॉलेट से भुगतान करें

अपना पता हटाएं

क्या आप वाकई इस पते को हटाना चाहते हैं?

अपना मुद्रीकरण पैकेज हटाएँ

क्या आप वाकई इस पैकेज को हटाना चाहते हैं?

सदस्यता रद्द

क्या आप वाकई इस उपयोगकर्ता की सदस्यता समाप्त करना चाहते हैं? ध्यान रखें कि आप उनकी किसी भी मुद्रीकृत सामग्री को नहीं देख पाएंगे।

अपना मुद्रीकरण पैकेज हटाएँ

क्या आप वाकई इस पैकेज को हटाना चाहते हैं?

भुगतान चेतावनी

आप आइटम खरीदने वाले हैं, क्या आप आगे बढ़ना चाहते हैं?
भुगतान वापस करने का अनु्रोध करें

भाषा

  • Bengali
  • English
  • Hindi
  • Urdu