Deprecated: Constant FILTER_SANITIZE_STRING is deprecated in /home/forvillsocial.com/master/assets/includes/functions_one.php on line 11366
सुनो ना बड़ी बड़ी बातें करते हैं सभी, तुम उन्..

सुनो ना

बड़ी बड़ी बातें करते हैं सभी,
तुम उन्हें निभा सको
तो ही बात करो।

झूठ बोलकर धोखा देते हैं सभी,
सच कह विश्वास दिला सको
तो ही बात करो।

खूबियों को पसंद करता है कर कोई,
तुम कमियां मेरी अपना सको
तो ही बात करो।

पसंद करने वाले मिलते है लाखों,
तुम प्रेम कर निभा सको
तो ही बात करो!

बहुत फरेबी हैं इस दुनियां में
तुम सच्चे बन आ सको
तो ही बात करो।

साथ चलने की बातें करते हैं सभी
चार कदम साथ बढ़ा सको
तो ही बात करो।

बड़ी फरमाशें नहीं है मेरी,
छोटी छोटी चीजों को जता सको,
तो ही बात करो।

दुनियां के बारे में बिना उलझे
मेरी हर उलझन में साथ खड़े हो सको
तो ही बात करो।

अगर निभा सकते हो
अपनी कही बातों को,
और दिला सको खुद पर यकीन....

स्वीकार हो मुझे तुम
जैसे भी तुम हो
रहूंगी साथ हमेशा,
जीना चाहती हूं मैं तुम्हारे साथ
हर युग और हर जन्म में...

जहां ना हो भविष्य का भय
ना हो भूत के भ्रम
रहना है मुझे हमारे आज में
तुम्हारे साथ
करनी है ढेर सारी बातें
तुम्हारे बीते हुए कल और आने वाले कल के बारे में

मिलकर अपने सपनों को पूरा करेंगे,
और रहेंगे साथ उम्र भर।

तुम्हें स्वीकार हो तो,
आओ चलो बात करे.....!!

#आँच

image
पसंद करना